GSEB HSC 12th Result 2024: यहां मिलेगा 12वीं साइंस रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक, करें चेक

GSEB HSC 12th Result 2024: यहां मिलेगा 12वीं साइंस रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक, करें चेक

GSEB HSC 12th Result 2024: गुजरात बोर्ड अब किसी भी समय जीएसईबी एचएससी (कक्षा 12वीं) साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर सकता है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर देख सकेंगे। इसी के साथ रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान की वेबसाइट www.livehindustan.com/career/results पर देख सकेंगे। बता दें, परीक्षा में पास होने के लिए, छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।गुजरात बोर्ड ने मार्च में मैथेमेटिक्स, केमिस्ट्री , फिजिकल साइंस और लाइफ साइंस परीक्षा के लिए एचएससी साइंस परीक्षा आंसर की 2024 जारी की थी। पिछले वर्ष के ट्रेंड के आधार पर, साइंस स्ट्रीम के रिजल्ट हमेशा आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के रिजल्ट से पहले जारी किए गए हैं।इस साल लगभग 4 लाख छात्र गुजरात बोर्ड एचएससी साइंस स्ट्रीम परीक्षाओं में उपस्थित हुए। साइंस स्ट्रीम की बोर्ड परीक्षा 11 मार्च को शुरू हुई। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया गया था।परीक्षाएं सुबह की शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से शाम 6:15 बजे तक आयोजित की गई थी। हालांकि अभी तक गुजरात बोर्ड की ओर रिजल्ट की तारीख से जुड़ी कोई जानकारी नहीं आई है।जानें- कैसे रहे थे पिछले कई सालों के रिजल्टगुजरात एचएससी साइंस स्ट्रीम में साल 2023 में 65.58%, साल 2022 में 72.02%, साल 2020  में 71.34% और साल में 71.9%  में पास प्रतिशत रहा था।यहां देखें ग्रेडिंग सिस्टमA1 ग्रेड: 90% या उससे ऊपरA2 ग्रेड: 80% से 90%B1 ग्रेड: 71% से 80%B2 ग्रेड: 61% से 70%GSEB HSC Class 12th Science Results 2024: इन स्टेप्स को फॉलो करते हुए डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट- सबसे पहले गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाना होगा।  - फिर होमपेज पर  "HSC Science Result" लिंक देखें और उस पर क्लिक करें।   -  अब एक नई विंडो खोलेगी जहां आपको अपना रोल नंबर और जन्म तिथि (डीओबी) दर्ज करने के लिए कहा जाएगा।    -  मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करने के बाद "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।   -  अब जीएसईबी कक्षा 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।- अब रिजल्ट को डाउनलोड करें और आप चाहें तो भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं।

2024-05-03 12:52:22

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan