GATE 2024 Scorecard : गेट परीक्षा के कटऑफ मार्क्स व स्कोरकार्ड जारी, यहां देखिए

GATE 2024 Scorecard : गेट परीक्षा के कटऑफ मार्क्स व स्कोरकार्ड जारी, यहां देखिए

GATE 2024 Scorecard : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), बेंगलुरु ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2024) के विभिन्न विषयों के कटऑफ मार्क्स व स्कोर कार्ड जारी कर दिए हैं।  गेट का कटऑफ वे न्यूनतम अंक हैं जिससे अभ्यर्थी गेट में सफल घोषित होता है। आईआईएससी बेंगलुरु के अनुसार, गेट 2024 के लिए अधिकतम 52.7 सामाजशास्त्र विषय के लिए 52.7 रहा है। वहीं न्यूनतम कटऑफ बॉयोमेडिकल इंजीनियरिंग के लिए 25 रहा है। इसी प्रकार इलेक्ट्रॉनिक्स व काम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, मैथ्स और माइनिंग इंजीनियरिंग के लिए भी न्यूनतम कटऑप रहा है। इससे पहले संस्थान ने इंजीनियरिंग की सभी शाखाओं में अधिक रैंक होल्डर्स की लिस्ट भी जारी की थी।गेट 2024 की विषयों की पूरी सूची व कटऑफ मार्क्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं।GTE 2024 Scorecard Linkविषयवार गेट 2024 कटऑफ मार्क्स :एयरोस्पेस इंजीनियरिंग- 33.3कृषि अभियांत्रिकी- 25वास्तुकला और योजना- 41.5बायोमेडिकल इंजीनियरिंग- 25जैव प्रौद्योगिकी - 35सिविल इंजीनियरिंग- 28.3कंप्यूटर विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी- 24.8रसायन विज्ञान- 25.2डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस- 37.1इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग- 25इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग- 25.7पर्यावरण विज्ञान एवं इंजीनियरिंग- 37.9पारिस्थितिकी और विकास- 35.8जियोमैटिक्स इंजीनियरिंग- 41.1भूविज्ञान एवं भूभौतिकी (भूविज्ञान)-42भूविज्ञान एवं भूभौतिकी (भूभौतिकी)- 49इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग- 32.7गणित- 25मैकेनिकल इंजीनियरिंग- 28.6गेट 2024 के लिए विभिन्न विषयों के लिए कुल 826239 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें कुल 653292 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था।गेट 2024 में सबसे ज्यादा इन विषयों के लिए आए आवेदन:कंप्यूटर साइंस और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी- 152652सिविल इंजीनियरिंग- 108136मैकेनिकल इंजीनियरिंग- 83114इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग- 73728डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस- 52493जीवन विज्ञान- 44904रसायन शास्त्र- 35382भौतिकी -26475केमिकल इंजीनियरिंग -16930वास्तुकला और योजना- 11450 

2024-03-24 16:24:27

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan