
DU Admission: फर्स्ट ईयर स्टूडेंट्स के लिए 2024-25 अकैडमिक कैलेंडर रिलीज, admission.uod.ac.in पर करें चेक
अगर आप भी डीयू में एडमिशन ले रहे हैं और आपको अभी तक डीयू फर्स्ट ईयर का अकैडमिक कैलेंडर नहीं पता है तो आपको बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी ने फर्स्ट ईयर के छात्रों के लिए 2024-25 का अकैडमिक कैलेंडर को रिलीज कर दिया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के 2024-25 अकैडमिक सेशन की कक्षाएं गुरुवार 29 अगस्त, 2024 से शुरू होंगी। ऑफिशियल कैलेंडर चेक करने के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाना होगा। इस ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार दिल्ली यूनिवर्सिटी के नए सत्र की कक्षाएं 29 अगस्त, 2024 से शुरू होंगी। सेमेस्टर 1 का शेड्यूल यहां चेक कीजिए- 1. सेमेस्टर 1 की कक्षाएं 29 अगस्त, 2024 से शुरू होंगी।2. मध्य सेमेस्टर ब्रेक 27 अक्टूबर से शुरू होकर 3 नवंबर, 2024 को खत्म होगा।3. मध्य सेमेस्टर ब्रेक के बाद कक्षाएं 4 नवंबर, 2024 को शुरू होंगी।4. इसके बाद सेमेस्टर 1 की कक्षाएं 24 दिसंबर को खत्म हो जाएंगी।5. सेमेस्टर 1 की परीक्षाएं 6 जनवरी 2025 से शुरू होंगी।6. सर्दियों की छुट्टियां 25 जनवरी से लेकर 26 जनवरी, 2025 तक होंगी।सेमेस्टर-2 का यहां चेक कीजिए- 1. सेमेस्टर-2 की कक्षाएं 27 जनवरी, 2025 से शुरू होंगी।2. मध्य सेमेस्टर ब्रेक 9 मार्च से 16 मार्च तक होगा। 3. मध्य सेमेस्टर ब्रेक के बाद कक्षाएं 17 मार्च, 2025 को शुरू होंगी।4. इसके बाद सेमेस्टर 2 की कक्षाएं 25 मई,2025 को खत्म हो जाएंगी।5. सेमेस्टर 2 की परीक्षाएं 7 जून, 2025 से शुरू होंगी।6. गर्मियों की छुट्टियां 29 जून से लेकर 20 जुलाई, 2025 तक होंगी। छात्र दिल्ली यूनिवर्सिटी का अकैडमिक कैलेंडर 2024-25 कैसे चेक कर सकते हैं- 1. सबसे पहले आपको दिल्ली यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाना होगा।2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए लिंक ‘अकैडमिक कैलेंडर शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन’ पर क्लिक करना होगा। 3. जिसके बा आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे, वहां आपको ऊपर बताए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।4. अब आपकी स्क्रीन पर अकैडमिक कैलेंडर ओपन हो जाएगा।5. अब आप अकैडमिक कैलेंडर को डाउनलोड कर सकते हैं।यहां लिंक पर क्लिक कर ऑफिशियल कैलेंडर को चेक कर सकते हैं।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan