
DRRMLIMS लोहिया संस्थान में 320 डॉक्टरों की भर्ती को एक जून से इंटरव्यू
DRRMLIMS Recruitment 2024 : लोहिया संस्थान में जल्द डॉक्टरों की कमी दूर होगी। जुलाई में संस्थान को 320 नये डॉक्टर मिल जाएंगे। एक जून से साक्षात्कार होंगे। जुलाई के पहले हफ्ते तक डॉक्टरों का चयन कर नियुक्ति पत्र जारी कर दिये जाएंगे। नए डॉक्टरों के आने से मरीजों के लिए चिकित्सीय सलाह और ऑपरेशन का इंतजार कम होगा। संस्थान में पहली बार इतनी संख्या में डॉक्टरों की भर्ती हो रही है। संस्थान प्रशासन ने बीते साल दिसम्बर में डॉक्टरों की भर्ती का विज्ञापन निकाला था।एक से 20 जून तक साक्षात्कार लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने बताया कि 320 डॉक्टरों की भर्ती विज्ञापन के सापेक्ष 800 से अधिक डॉक्टरों ने आवेदन किया है। संस्थान प्रशासन ने आवेदकों की पात्रता की जांच का काम दो माह पहले पूरा कर लिया था लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते साक्षात्कार में देरी हुई है। अब एक से 20 जून के बीच डॉक्टरों के साक्षात्कार लिये जाएंगे। सभी को साक्षात्कार की सूचना भेज दी गई है।विभागों को मिलेंगे नियमित डॉक्टर:डॉ. सीएम सिंह ने बताया कि लोहिया संस्थान में एक हजार से अधिक बेड पर मरीजों को इलाज किया जा रहा है। रोजाना ओपीडी में तीन हजार से अधिक आते हैं। मौजूदा समय में 150 नियमित डॉक्टर हैं। जबकि नेत्र, डेंटल, मानसिक, क्रिटिकेल केयर मेडिसिन समेत दूसरे कई विभाग संविदा डॉक्टरों के भरोसे हैं। नए डॉक्टरों की भर्ती होने पर क्षमता के अनुसार डॉक्टर हो जाएंगे।संस्थान में डॉक्टरों के एक पद के लिए दो से अधिक दावेदार हैं। सबसे ज्यादा आवेदन ब्लड एंड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन, नेत्र रोग विभाग, डेंटल, मानसिक रोग, रेडियॉलजी, ऑर्थोपेडिक्स में आए हैं।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan