DRDO: डीआरडीओ में अप्रेंटिस के 200 पदों पर भर्ती, जानें कब तक करें अप्लाई

DRDO: डीआरडीओ में अप्रेंटिस के 200 पदों पर भर्ती, जानें कब तक करें अप्लाई

DRDO Apprentice Recruitment 2024: डीआरडीओ द्वारा अप्रेंटिस के पदों पर भर्तियां जारी की गयी हैं। योग्य कैंडीडेट्स डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in के जरिए अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान में अप्रेंटिस के विभिन्न पदों को भरा जाएगा। इच्छुक कैंडीडेट्स के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 24 सितंबर से शुरू कर दिया गया है। आइए जानते हैं डीआरडीओ के इस भर्ती अभियान से जुड़ी अन्य डिटेल्स-कब तक करें अप्लाई?इच्छुक कैंडीडेट्स ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विज्ञापन प्रकाशन के लगभग 21 दिनों के भीतर इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन जमा करवा सकते हैं। वहीं, इस भर्ती अभियान में लगभग 200 रिक्तियों को भरा जाएगा। इस भर्ती के आवेदन की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू हो चुकी है।वैकेंसी डिटेल्सग्रेजुएट अपरेंटिस: 40 पदतकनीशियन अपरेंटिस (डिप्लोमा): 40 पदट्रेड अपरेंटिस आईटीआई पास आउट (एनसीवीटी/एससीवीटी संबद्धता): 120 पदआयु सीमाडीआरडीओ के इस भर्ती अभियान में आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवारों की आयु कम से कम 18 वर्ष (1 अगस्त, 2024 तक) होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यताजिन उम्मीदवारों ने साल 2022, साल 2023 और साल 2024 में (स्नातक, डिप्लोमा और आईटीआई ट्रेड अपरेंटिस) जैसी परीक्षाएं दी हैं और 60% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, वे आवेदन करने के लिए योग्य माने जाएंगे। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गयी ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।डीआरडीओ अप्रेंटिस भर्ती 2024 नोटिफिकेशन चयन प्रक्रिया डीआरडीओ में अपरेंटिस के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता, इंटरव्यू और डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चुनाव किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन में दिए गए ई-मेल के जरिए सूचित किया जाएगा। वहीं, कैंडीडेट्स को ज्वाइनिंग व डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन के दौरान दस्तावेजों की मूल और स्व-सत्यापित प्रतियां भी लाना होगा।डीआरडीओ अपरेंटिस भर्ती 2024 से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in को विजिट कर सकते हैं। 

2024-09-29 10:00:03

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan