
CUET UG : सीयूईटी आवेदन की आज अंतिम तिथि, जानें कौन से विश्वविद्यालय देंगे दाखिला, क्या हैं अहम तिथियां
CUET UG 2024: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (सीयूईटी यूजी ) के लिए आज 26 मार्च आवेदन की अंतिम तिथि है। देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से ग्रेजुएशन करना चाह रहे विद्यार्थी cuetug.ntaonline.in पर जाकर इस प्रवेश परीक्षा के लिए आज तक ही आवेदन कर सकते हैं। इस बार सीयूईटी यूजी प्रवेश परीक्षा के जरिए देश के 200 से ज्यादा विश्वविद्यालयों में दाखिला मिलेगा। यूजीसी अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने बताया है कि सीयूईटी यूजी के लिए अब तक 46 सेंट्रल यूनिवर्सिटी, 32 स्टेट यूनिवर्सिटी, 20 डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 96 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 6 सरकारी संस्थानों ने भी यूजी कोर्सजे में एडमिशन देने के लिए सीयूईटी यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। डीयू, बीएचयू, इलाहाबाद विश्वविद्यालय जामिया समेत देश के 200 से अधिक विश्वविद्यालयों के यूजी कोर्सेज में एडमिशन इसी प्रवेश परीक्षा के जरिए होंगे।विद्यार्थी आवेदन में करेक्शन 28 मार्च और 29 मार्च कर सकेंगे। सीयूईटी यूजी परीक्षा 15 मई से 31 मई 2024 तक होगी। परीक्षा की तारीख और स्थान के साथ सीयूईटी यूजी सिटी स्लिप 30 अप्रैल से जारी की जाएगी, और एडमिट कार्ड मई 2024 के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाएंगे। परीक्षा का आयोजन 13 भाषाओं-अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, तेलुगु, तमिल, पंजाबी, मराठी, गुजराती, असमिया, उड़िया, मलयालम, कन्नड़ और उर्दू में किया जाएगा। परीक्षा हाइब्रिड मोड में होगी यानी पेपर-पेपर से और कंप्यूटर पर ऑनलाइन दोनों मोड से परीक्षाएं होंगी। 10 पेपर अटेम्प्ट करने की बजाय इस बार अधिकतम छह पेपर देने की ही अनुमति होगी। 20 मई और 25 मई की परीक्षा तिथियां चुनाव तिथियों से क्लैश कर रही हैं लेकिन इस मसले पर प्रोफेसर कुमार ने साफ कर दिया है कि एग्जाम डेट्स में कोई बदलाव नहीं होगा। हालांकि सटीक एग्जाम डेटशीट बाद में जारी होगी। दाखिले देनी वाली यूनिवर्सिटी की लिस्टअलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय असम विश्वविद्यालय बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय बनारस हिंदू विश्वविद्यालय केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय आंध्र प्रदेश का केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय आंध्र प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश का केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय कर्नाटक केंद्रीय विश्वविद्यालय कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय ओडिशा केंद्रीय विश्वविद्यालय जाब केंद्रीय विश्वविद्यालय राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय गुरु घासीदास विश्वविद्यालय हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक, मध्य प्रदेश जामिया मिल्लिया इस्लामिया जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मणिपुर विश्वविद्यालय मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय मिजोरम विश्वविद्यालय नागालैंड विश्वविद्यालय राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नॉर्थ-ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी पांडिचेरी विश्वविद्यालय राजीव गांधी विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेज सम्मक्का सरक्का केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय सिक्किम विश्वविद्यालय तेजपुर विश्वविद्यालय अंग्रेजी और विदेशी भाषा विश्वविद्यालय त्रिपुरा विश्वविद्यालय इलाहाबाद विश्वविद्यालय दिल्ली विश्वविद्यालय हैदराबाद विश्वविद्यालय विश्व भारती विश्वविद्यालयपूरी लिस्ट देखने के लिए क्लिक करें सीयूईटी विषय लिस्टकंप्यूटर साइंस/ इन्फोर्मेटिक्स प्रक्टिसअंग्रेज़ीहिंदीअसमियाबंगालीगुजरातीकन्नड़मलयालममराठीउड़ियापंजाबीतामिलतेलुगूउर्दूअरबीबोडोचीनीडोगरीफ़्रेंचजर्मनइटेलियनजापानीकश्मीरीकोंकणीमैथिलीमणिपुरीनेपालीफ़ारसीरूसीसंथालीसिंधीस्पैनिशतिब्बतीसंस्कृतअकाउंटेंसी/ बुक कीपिंगएग्रीकल्चरएंथ्रोपोलॉजीबायोलॉजी/ बायोलॉजिकल स्टडीज/ बायोटेक्नोलॉजी/ बायोकेमिस्ट्रीबिजनेस स्टडीजकेमिस्ट्रीएनवायरमेंटल स्टडीजइकोनॉमिक्स/ बिजनेस इकोनॉमिक्सइंजीनियरिंग ग्राफिक्सअंत्रप्योरनिशिपफाइन आर्ट्स/विजुअल आर्ट्स (मूर्तिकला/पेंटिंग)/ कमर्शियल आर्ट्सजियोग्राफी/ जियोलॉजीइतिहासहोम साइंसनॉलेज ट्रेडिशन- प्रक्टिस इंडियालीगल स्टडीजमास मीडिया/मास कम्युनिकेशनगणित/ अप्लाइड मैथमेटिक्सपर्फोर्मिंग आर्ट्सफिजिकल एजुकेशन/ नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी)/ योगफिजिक्सपॉलिटिकल साइंससाइकोलॉजीसंस्कृतसोशियोलॉजीटीचिंग एप्टिट्यूडफैशन स्टडीजटूरिज्म
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan