CUET UG 2024 Exam City Direct Link : सीयूईटी यूजी की एग्जाम सिटी स्लिप जारी, यहां से करें डाउनलोड

CUET UG 2024 Exam City Direct Link : सीयूईटी यूजी की एग्जाम सिटी स्लिप जारी, यहां से करें डाउनलोड

CUET UG 2024 Exam City : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट ( सीयूईटी यूजी ) की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। सीयूईटी यूजी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - cuetug.ntaonline.in पर जाकर अपने एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। अभी एनटीए ने उन्हीं विद्यार्थियों की एग्जाम सिटी जारी की है जिनकी परीक्षा 15 मई से 18 मई के बीच है। एग्जाम सिटी स्लिप से परीक्षार्थियों को पता चल जाएगा कि उनका एग्जाम किस शहर में हैं। अब वह अपने आने जाने की योजना बना सकते हैं। सीयूईटी का एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी होगा। सीयूईटी का आयोजन इस साल  15 मई  से 24 मई तक आयोजित किया जाएगा। लगभग 13.48 लाख उम्मीदवार परीक्षा  देंगे। एनटीए भारत के बाहर के 26 शहरों सहित देश भर के 380 शहरों में परीक्षा का आयोजन करेगा।बता दें, इस साल यह परीक्षा हाइब्रिड मोड (सीबीटी और पेन और पेपर) में आयोजित की जाएगी।  इस साल NTA कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट (CUET UG) परीक्षा को केवल 7 दिनों में समाप्त कर देगा। ऐसा पहली बार होगी, जब इतने कम समय में CUET UG परीक्षा आयोजित की जाएगी। बता दें, 15 विषयों की परीक्षाएं पेन-पेपर मोड में और 48 विषयों की परीक्षाएं कंप्यूटर बेस्ड मोड में आयोजित की जाएंगी।CUET UG City Intimation Slip 2024: इन स्टेप्स को फॉलो करते हुए एग्जाम सिटी स्लिप करें डाउनलोडस्टेप 1:  एग्जाम सिटी स्लिप का लिंक एक्टिव होने के बाद सबसे पहले आधिकारिक CUET वेबसाइट  cuet.samarth.ac.in पर जाएं।स्टेप 2: अब होम पेज पर 'student login'  सेक्शन पर क्लिक करें।स्टेप 3: लॉगिन करने के लिए अपना आवेदन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।स्टेप 4: एग्जाम सिटी स्लिप आपके सामने होगी।स्टेप  5: अब इसे डाउनलोड कर लीजिए और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।सीयूईटी यूजी 2024 के लिए कुल 13 लाख 47 हजार छात्रों ने पंजीयन किया है। एनटीए के पास सीयूईटी यूजी 2024 में 62 विषयों में कुल 13,47,618 यूनिक सफल पंजीयन प्राप्त हुआ है। इनमें 7 लाख 17 हजार 11 लड़के और 6 लखा 30 हजार 500 लड़कियां हैं। इसके अलावा सात ट्रांसजेंडर भी हैं। कुल 57 लाख 69 हजार 211 छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन भरा था।इस बार सीयूईटी यूजी प्रवेश परीक्षा के जरिए देश के 200 से ज्यादा विश्वविद्यालयों में दाखिला मिलेगा। यूजीसी अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने बताया है कि सीयूईटी यूजी के लिए अब तक 46 सेंट्रल यूनिवर्सिटी, 32 स्टेट यूनिवर्सिटी, 20 डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 96 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 6 सरकारी संस्थानों ने भी यूजी कोर्सजे में एडमिशन देने के लिए सीयूईटी यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। डीयू, बीएचयू, इलाहाबाद विश्वविद्यालय जामिया समेत देश के 200 से अधिक विश्वविद्यालयों के यूजी कोर्सेज में एडमिशन इसी प्रवेश परीक्षा के जरिए होंगे।परीक्षा की तारीख और स्थान के साथ सीयूईटी यूजी सिटी स्लिप 30 अप्रैल से जारी की जाएगी, और एडमिट कार्ड मई 2024 के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाएंगे। दाखिले देनी वाली कुछ प्रमुख यूनिवर्सिटी की लिस्टअलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय असम विश्वविद्यालय बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय बनारस हिंदू विश्वविद्यालय केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय आंध्र प्रदेश का केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय आंध्र प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश का केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय कर्नाटक केंद्रीय विश्वविद्यालय कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय ओडिशा केंद्रीय विश्वविद्यालय जाब केंद्रीय विश्वविद्यालय राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय गुरु घासीदास विश्वविद्यालय हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक, मध्य प्रदेश जामिया मिल्लिया इस्लामिया जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मणिपुर विश्वविद्यालय मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय मिजोरम विश्वविद्यालय नागालैंड विश्वविद्यालय राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नॉर्थ-ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी पांडिचेरी विश्वविद्यालय राजीव गांधी विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेज सम्मक्का सरक्का केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय सिक्किम विश्वविद्यालय तेजपुर विश्वविद्यालय अंग्रेजी और विदेशी भाषा विश्वविद्यालय त्रिपुरा विश्वविद्यालय इलाहाबाद विश्वविद्यालय दिल्ली विश्वविद्यालय हैदराबाद  विश्वविद्यालय 

2024-05-07 07:33:12

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan