
CUET Admit Card 2024 Download Link : सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
CUET Admit Card 2024 Download Link: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट ( सीयूईटी यूजी ) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सीयूईटी यूजी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuetug.ntaonline.in या exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपने एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। फिलहाल एडमिट कार्ड उन्हीं विद्यार्थियों के जारी हुए हैं जिनकी परीक्षा 15 मई से 18 मई के बीच है। इन विद्यार्थियों की एग्जाम सिटी पहले ही जारी हो चुकी थी। सीयूईटी का आयोजन इस साल 15 मई से 24 मई तक आयोजित किया जाएगा। लगभग 13.48 लाख उम्मीदवार परीक्षा देंगे। एनटीए भारत के बाहर के 26 शहरों सहित देश भर के 380 शहरों में परीक्षा का आयोजन करेगा।Admit Card Download Linkबता दें, इस साल यह परीक्षा हाइब्रिड मोड (सीबीटी और पेन और पेपर) में आयोजित की जाएगी। इस साल NTA कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट (CUET UG) परीक्षा को केवल 7 दिनों में समाप्त कर देगा। ऐसा पहली बार होगी, जब इतने कम समय में CUET UG परीक्षा आयोजित की जाएगी। बता दें, 15 विषयों की परीक्षाएं पेन-पेपर मोड में और 48 विषयों की परीक्षाएं कंप्यूटर बेस्ड मोड में आयोजित की जाएंगी।CUET Admit Card Website Linkहर विषय में स्टूडेंट्स को 50 में 40 प्रश्न अटेम्पट करने होंगे । जनरल टेस्ट में स्टूडेंट्स को 60 प्रश्नों में से 50 प्रश्न को सॉल्व करना जरूरी है। रफ वर्क के लिए ब्लैंक पेपर शीट नहीं दी जाएगी और स्टूडेंट्स को टेस्ट बुकलेट में दी गई जगह पर ही रफ वर्क करना होगा। टेस्ट खत्म होने के बाद स्टूडेंट्स अपने साथ सिर्फ टेस्ट बुकलेट ही ले जा सकेंगे टेस्ट खत्म कर लेने पर स्टूडेंट्स को ओएमआर शीट और एडमिट कार्ड एग्जामिनर को सौंपना होगा, साथ ही यह भी ध्यान रखना होगा उनके द्वारा जमा की गई ओएमआर शीट पर उनके हस्ताक्षर के साथ-साथ पूर्व निर्धारित स्थानों पर पर्यवेक्षक के हस्ताक्षर भी हों।सीयूईटी यूजी 2024 के लिए कुल 13 लाख 47 हजार छात्रों ने पंजीयन किया है। एनटीए के पास सीयूईटी यूजी 2024 में 62 विषयों में कुल 13,47,618 यूनिक सफल पंजीयन प्राप्त हुआ है। इनमें 7 लाख 17 हजार 11 लड़के और 6 लखा 30 हजार 500 लड़कियां हैं। इसके अलावा सात ट्रांसजेंडर भी हैं। कुल 57 लाख 69 हजार 211 छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन भरा था।इस बार सीयूईटी यूजी प्रवेश परीक्षा के जरिए देश के 200 से ज्यादा विश्वविद्यालयों में दाखिला मिलेगा। यूजीसी अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने बताया है कि सीयूईटी यूजी के लिए अब तक 46 सेंट्रल यूनिवर्सिटी, 32 स्टेट यूनिवर्सिटी, 20 डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 96 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 6 सरकारी संस्थानों ने भी यूजी कोर्सजे में एडमिशन देने के लिए सीयूईटी यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। डीयू, बीएचयू, इलाहाबाद विश्वविद्यालय जामिया समेत देश के 200 से अधिक विश्वविद्यालयों के यूजी कोर्सेज में एडमिशन इसी प्रवेश परीक्षा के जरिए होंगे।दाखिले देनी वाली कुछ प्रमुख यूनिवर्सिटी की लिस्टअलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय असम विश्वविद्यालय बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय बनारस हिंदू विश्वविद्यालय केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय आंध्र प्रदेश का केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय आंध्र प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश का केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय कर्नाटक केंद्रीय विश्वविद्यालय कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय ओडिशा केंद्रीय विश्वविद्यालय जाब केंद्रीय विश्वविद्यालय राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय गुरु घासीदास विश्वविद्यालय हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक, मध्य प्रदेश जामिया मिल्लिया इस्लामिया जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मणिपुर विश्वविद्यालय मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय मिजोरम विश्वविद्यालय नागालैंड विश्वविद्यालय राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नॉर्थ-ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी पांडिचेरी विश्वविद्यालय राजीव गांधी विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेज सम्मक्का सरक्का केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय सिक्किम विश्वविद्यालय तेजपुर विश्वविद्यालय अंग्रेजी और विदेशी भाषा विश्वविद्यालय त्रिपुरा विश्वविद्यालय इलाहाबाद विश्वविद्यालय दिल्ली विश्वविद्यालय हैदराबाद विश्वविद्यालय
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan