CG Board 12th Result: : छत्‍तीसगढ़ बोर्ड 12वीं में एक बार फिर लड़कियों ने मारी बाजी, महक ने किया टॉप, 34 फीसदी स्टू़डेंट्स हुए फर्स्ट डिवीजन पास

CG Board 12th Result: : छत्‍तीसगढ़ बोर्ड 12वीं में एक बार फिर लड़कियों ने मारी बाजी, महक ने किया टॉप, 34 फीसदी स्टू़डेंट्स हुए फर्स्ट डिवीजन पास

cgbse cg board 12th result 2024 : छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं रिजल्ट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सीजीबीएसई 12वीं रिजल्ट ( CGBSE 10th Result 2024 , CGBSE 12th Result 2024 ) प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम जारी किया।सीजी बोर्ड 12वीं में 254906 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2024 ( CG Board Result 2024 ) की घोषणा सीजीबीएसई के सभागृह में बोर्ड की अध्यक्ष रेणु पिल्ले द्वारा की गई। छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं रिजल्ट की घोषणा के बाद टॉपरों को राज्य सरकारी की ओर से सम्मानित किया जाएगा। सीजीबीएसई 12वीं रिजल्ट में 87.04 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। 12वीं में सरायपाली की महक अग्रवाल ने टॉप किया है। कोपल अम्बष्ठ ने दूसरा और प्रीति व आयुषी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है। महक अग्रवाल महासमुंद की रहने वाली है। इस साल 34 फीसदी छात्र फर्स्ट डिवीजन पास हुए हैं। 12वीं के टापर्स की लिस्‍टमहक अग्रवाल महासमुंद 97.40कोपल अमबस्ट बलौदा बाजार 97.00 प्रीति बलौदाबाजार    96.80आयुषी गुप्ता  जशपुर            96.80समीर कुमार धमतरी           96.60हर्षवती    बालोद          96.00वेदांतिका शर्मा  बिलासपुर     96.00शुभ अग्रवाल    कोरबा       96.00डाली पटेल     बालौदा बाजार  95.80अदिति साहू     बालौदा बाजार  95.80हिमांशी        रायपुर        95.80वेदिका निषाद     कांकेर       95.60पियूष कुमार कन्नोजिया बलरामपुर   95.60कंकना घरमी  कांकेर    95.40यमुना कबीरधाम 95.20रिफा जबेरी कबीरधाम 95.20साहिल खान बलरामपुर 95.20नीरज शर्मा सूरजपुर 95.20भावना साहू दुर्ग 95.00निधि गोगड़ कांकेर 95.00ऐसे चेक करें अपना सीजी बोर्ड रिजल्ट सबसे पहले CGBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।  होमपेज पर CGBSE 12th Result 2023 पर क्लिक करें। इसके बाद रोल नंबर और मांगी गई डिटेल एंटर करें। अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।  रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं परिणाम के टॉपर्स को मिलेगा नकद पुरस्कार-  पिछले वर्ष मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रावीण्य सूची में शामिल प्रत्येक विद्यार्थी को डेढ़ लाख रूपये एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया था। मेरिट सूची में प्रथम स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक तथा द्वितीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को रजत पदक भी प्रदान किये गये। इस बार भी टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा।HIGH SCHOOL(10th) EXAMINATION RESULTS - 2024Click for ResultHIGHER SECONDARY(12th) EXAMINATION RESULTS - 2024Click for Result

2024-05-09 13:21:27

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan