CBSE Board Result 2024: 10वीं- 12वीं बोर्ड परीक्षा में दो साल बाद 90% पाने वाले छात्रों की संख्या बढ़ी

CBSE Board Result 2024: 10वीं- 12वीं बोर्ड परीक्षा में दो साल बाद 90% पाने वाले छात्रों की संख्या बढ़ी

CBSE Board Class 10th-12th Exam Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आज, 13 मई को सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। इस साल सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा में 87.98% छात्र और कक्षा 10वीं की परीक्षा में 93.60% छात्र पास हुए हैं। जिन छात्रों ने परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट-results.cbse.nic.in, cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर अपनी मार्कशीट देख सकते हैं।CBSE 12th Result 2024- Direct Link CBSE Board 10th Results 2024: Direct Linkबता दें, सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में दो वर्ष बाद 90 फीसदी हासिल करने वाले छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इस वर्ष 12वीं में 1,16,145 छात्रों ने 90 फीसदी और इससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, 10वीं बोर्ड परीक्षा में यह संख्या 2,12,384 रही।इसके अलावा 12वीं में इस वर्ष 24,068 छात्रों के 95 फीसदी और इससे अधिक अंक आए हैं। 10वीं बोर्ड में यह संख्या 47,983 रही। कुछ विशेषज्ञों ने कहा कि 90 फीसदी अंक लाने वाले छात्रों से सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) यूजी में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद होगी। उन्होंने यह भी कहा कि अब मौजूदा परिस्थिति में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत कौशल शिक्षण के मूल्यांकन पर भी जोर देने की आवश्यकता है।मूल्यांकन में बदलाव लाते हुए प्रणाली तैयार करेंडीयू के शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रो. पंकज अरोड़ा ने कहा कि कौशल शिक्षण में विभिन्न गतिविधियों में छात्रों को परखा जाना चाहिए। खेल व अन्य माध्यमों से भी छात्रों की योग्यता का विश्लेषण करने के लिए नई प्रणाली तैयार की जाए। इसके लिए सभी हितधारकों को मिलकर एक समावेशी मूल्यांकन प्रक्रिया को बनाना चाहिए, जिससे छात्रों पर अधिक फीसदी अंक लाने का दबाव ना बने।90% अंक हासिल करने वाले छात्रों की संख्यावर्ष 10वीं बोर्ड 12वीं बोर्ड2018 1,31,493 72,5992019 2,25,143 94,2992020 1,84,368 1,57,9342021 2,00,962 1,50,1522022 2,36,993 1,34,7972023 1,95,799 1,12,8382024 2,12,384 1,16,14595% अंक हासिल करने वाले छात्रों की संख्यावर्ष 10वीं बोर्ड 12वीं बोर्ड2018 27,476 12,7372019 57,256 17,6932020 41,804 38,6862021 57,824 70,0042022 64,908 33,4322023 44,297 22,6222024 47,983 24,068

2024-05-13 19:15:36

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan