
चिलचिलाती गर्मी के कारण इन राज्यों ने बदला स्कूलों का समय और समर वेकेशन का शेड्यूल, देखें लिस्ट
गर्मियां आ चुकी है। वहीं भारत के कई हिस्से इस समय भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर रहा है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए कई राज्य सरकारें स्कूल के समय में बदलाव और गर्मी की छुट्टियों की तैयारी कर रही हैं। इसी के साथ कई राज्यों ने स्कूलों को बंद कर दिया है और साथ ही उनकी टाइमिंग बदल दी है। यहां आज हम आपको उन राज्यों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने स्कूलों के समय में बदलाव किया है।झारखंडपूरे राज्य को प्रभावित करने वाली भीषण गर्मी के कारण झारखंड सरकार ने 22 अप्रैल से अगले अपडेट तक स्कूल के समय को बदलने का निर्णय लिया है। एक सरकारी अधिकारी के अनुसार, किंडरगार्टन से 8वीं कक्षा तक छात्रों के लिए स्कूल का समय सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक का होगा। वहीं कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों की कक्षाएं दोपहर तक चलेगी। आपको बता दें, मौसम विभाग (IMD) ने पहले ही 20 से 22 अप्रैल तक 15 जिलों के लिए लू की चेतावनी जारी कर दी है, जिससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला जाएगा।ओडिशाभीषण गर्मी को देखते हुए, ओडिशा सरकार ने घोषणा की है कि सभी सरकारी स्कूलों में 25 अप्रैल से गर्मी की छुट्टियां शुरू कर दी जाएंगी। इसके अलावा, उन्होंने फैसला किया है कि स्कूल 22 से 24 अप्रैल तक सुबह 6:30 से 10:30 बजे तक खुले रहेंगे। 20 अप्रैल को, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि पूरे भारत में 10 स्थानों पर तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया। शनिवार को सबसे अधिक तापमान ओडिशा के बारीपदा में 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गयापटना, बिहारबिहार में गर्मी के कारण पटना जिला प्रशासन ने शनिवार से स्कूलों का समय को बदला है। मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य में भीषण गर्मी की पुष्टि की और बताया राज्य में कम से कम 11 स्थानों पर तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा है। पटना के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए ने 20 अप्रैल से समय में बदलाव किया है। नए शेड्यूल के अनुसार, स्कूलों को सुबह 6:30 बजे शुरू करना होगा और 11:30 बजे समाप्त करना होगा। बता दें, कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों लिए स्कूलों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।पश्चिम बंगालचल रही गर्मी की लहर के जवाब में, पश्चिम बंगाल सरकार ने पिछले गुरुवार को घोषणा की कि सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए गर्मी की छुट्टियां निर्धारित समय से पहले 22 अप्रैल से शुरू होंगी। इस निर्णय का उद्देश्य छात्रों और कर्मचारियों को चिलचिलाती तापमान से बचाना है,ताकि उनकी सेहत पर नुकसान न पहुंचे।महाराष्ट्रगर्मी की लहर से बचने के लिए, महाराष्ट्र सरकार ने पिछले गुरुवार को राज्य बोर्ड से संबद्ध प्राथमिक, मध्य और उच्च माध्यमिक स्कूलों के लिए जल्दी गर्मी की छुट्टी की घोषणा की है। विदर्भ जिला को छोड़कर राज्य भर में स्कूल 15 जून को फिर से खुलेंगे, जहां स्कूल 30 जून को कक्षाएं फिर से शुरू करेंगे।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan