BSEB Bihar Board 12th Result 2024 बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट इस साल बेहतर,  पिछले साल के रिजल्ट पर एक नजर

BSEB Bihar Board 12th Result 2024 बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट इस साल बेहतर,  पिछले साल के रिजल्ट पर एक नजर

Bihar Board 12th Result 2024: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in पर आज दोपहर 1.30 बजे जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही लाइव हिन्दुस्तान के नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप नतीजे चेक कर सकेंगे। लाइव हिन्दुस्तान ने पहले ही जानकारी दी थी कि नतीजे होली से पहले हर हालत में जारी कर दिए जाएंगे और बोर्ड आज नतीजे जारी कर रहा है। दरअसल इस बार बिहार बोर्ड के टॉपर्स के इंटरव्यू में समय लगा, जिसकी वजह से नतीजों में एक दो दिन का इंतजार हुआ। आपको बता दें कि बिहार बोर्ड के नतीजे इस बार पहले से अच्छे आए हैं। रिजल्ट इस बार पिछले साल से अच्छा आया है। दरअसल पिछले कुछ सालों से बिहार बोर्ड के नतीजों में सुधार हुआ है। समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने रिजल्ट जारी किया।  इस वर्ष इंटर का रिजल्ट कुल 87.21 फीसदी रहा। स्ट्रीम वाइज रिजल्ट की बात करें तो साइंस का रिजल्ट 87.7 फीसदी, कॉमर्स का रिजल्ट 94.88 फीसदी और आर्ट्स  का रिजल्ट 86.15 फीसदी रहा। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्टबिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 एक नजर में साल 2023 में कॉमर्स स्ट्रीम में सबसे अधिक उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया गया था, जिसमें 93.95 प्रतिशत छात्र परीक्षा पास कर गए थे। 30,475 छात्रों को प्रथम श्रेणी, 12,975 को द्वितीय और 2,730 को तृतीय श्रेणी प्राप्त  मिली थी। बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे 2023 में  5,13,222 छात्रों को प्रथम श्रेणी, कुल 4,87,223 छात्रों को द्वितीय श्रेणी और 91,503 छात्रों को तृतीय श्रेणी प्राप्त हुई।लाइव हिंदुस्तान पर रिजल्ट चेक करने के लिए यहां करें क्लिकबिहार बोर्ड 12 वीं साइंस 2024 का रिजल्टबिहार बोर्ड 12 वीं कॉमर्स 2024 का रिजल्टबिहार बोर्ड 12 वीं आर्ट्स वोकेशनल 2024 का रिजल्टबिहार बोर्ड 12 वीं आर्ट्स 2024 रिजल्टबिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट, - biharboardonline.bihar.gov.in- secondary.biharboardonline.com - results.biharboardonline.com पर जाना होगा।बिहार बोर्ड साइंस टॉपर्स 20231) आयुषी नंदन - 94.8%2) हिमांशु कुमार और शुभम चौरसिया - 94.4%3) अदिति कुमार - 94.2%बिहार बोर्ड कॉमर्स टॉपर्स 20231) सौम्या शर्मा - 95%रजनीश कुमार पाठक - 95%2) भूमि कुमारी - 94.8%तनुजा सिंह - 94.8%कोमल कुमारी - 94.8%3) पायल कुमारी - 94.4%सृष्टि अक्षय - 94.4%

2024-03-23 11:41:27

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan