Bihar Police Constable 2024: पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का सिलेबस, पैटर्न और सिलेक्शन प्रक्रिया

Bihar Police Constable 2024: पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का सिलेबस, पैटर्न और सिलेक्शन प्रक्रिया

सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल, बिहार ने 2024 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऐसे में छात्रों के लिए बहुत ही मुश्किल हो जाता है कि उन्हें क्या पढ़ना चाहिए और क्या नहीं? कौन से कौन विषयों से परीक्षा में प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा का पैटर्न क्या होगा? आपके इन्हीं सभी सवालों के जवाब हम ने इस आर्टिकल में लिखे हैं, जिसे पढ़कर आपको परीक्षा से जुड़े सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे। बिहार कॉन्स्टेबल भर्ती की सिलेक्शन प्रक्रिया- उम्मीदवारों को सिलेक्शन के लिए सबसे पहले फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना होगा। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार परीक्षा में कक्षा दसवीं तक के लेवल के प्रश्नों को पूछा जाएगा और सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव होंगे।बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा पैटर्न- परीक्षा देने के लिए उम्मीदवार का यह जानना बहुत जरूरी है कि परीक्षा का पैटर्न क्या होगा? जिससे उन्हें परीक्षा के लिए तैयारी करने में आसानी हो। 1.    परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा का कुल अंक 100 होगा।2.    परीक्षा में सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव होंगे। 3.    लिखित परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम क्वालीफाई अंक 30 प्रतिशत  हैं।4.    हर एक प्रश्न एक अंक का होगा।5.    परीक्षा में गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।6.    परीक्षा के लिए उम्मीदवार को 2 घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा में उम्मीदवारों से हिंदी, इंग्लिश, गणित, सोशल साइंस (इतिहास, भूगोल, सिविक्स और इकोनॉमिक्स), विज्ञान और जनरल स्टडीज एवं करेंट अफेयर्स से कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिनका कुल अंक 100 होगा और जिसके लिए आपको 2 घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा का पाठ्यक्रम (सिलेबस)- इंग्लिश विषय के टॉपिक- 1.    Synonyms Antonyms2.    Note & writing a summary of a passage3.    Grammatical items and structures4.    Free Composition on familiar/contemporary issues5.    Comprehension of unseen factual/imaginative passages6.    Précis of a given passage7.    Idioms and Phrases8.    Translation from the mother tongue into English9.    Reading of essays/ informative pieces10.    reading poems for enjoyment and understanding11.    Various registers of English12.    Reading of tales/ short plays / short storiesइतिहास के टॉपिक- 1.    19वीं सदी की भारतीय जागृति 2.    मध्यकालीन व्यवस्था 3.    1857 का विद्रोह 4.    प्राचीन सभ्यताएं 5.    आधुनिकीकरण के साधन6.    राष्ट्रवादी आंदोलन 7.    भौगोलिक खोज 8.    अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम 9.    फ्रांस की क्रांति 10.    नाजीवाद11.    यूरोप में राष्ट्रवाद 12.    बंटवारा और स्वतंत्रता (1947) भूगोल के टॉपिक- 1.    जलवायु 2.    प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य-प्राणी 3.    जनसंख्या 4.    भारत के पड़ोसी देश 5.    मानचित्र अध्ययन 6.    कृषि 7.    जल संसाधन 8.    खनिज संसाधन 9.    परिवहन, संचार और व्यापार लोकतांत्रिक राजनीति के टॉपिक- 1.    समकालीन विश्व में लोकतंत्र 2.    लोकतंत्र क्या है?3.    संविधान निर्माण 4.    संसदीय लोकतंत्र की संस्थाएं 5.    सत्ता की साझेदारी 6.    लोकतंत्र में प्रतिस्पर्धा एवं संघर्ष 7.    लोकतंत्र की चुनौतियां अर्थशास्त्र के टॉपिक- 1.    मानव- एक संसाधन 2.    गरीबी 3.    कृषि, खाद्यान्न एवं गुणवत्ता 4.    अर्थव्यवस्था एवं इसके विकास का इतिहास 5.    राज्य एवं राष्ट्र की आय 6.    मुद्रा, बचत एवं साख 7.    रोजगार एवं सेवाएं 8.    वैश्वीकरण 9.    उपभोक्ता जागरण एवं संरक्षण विज्ञान के टॉपिक- 1.    गति के नियम 2.    पदार्थ 3.    गुरुत्वाकर्षण 4.    सजीवों का संचार 5.    कार्य, ऊर्जा और शक्ति 6.    चुंबक 7.    विद्युत परिपथ 8.    प्राकृतिक घटनाएँ उम्मीदवारों क इन सभी विषयों को पढ़ना पढ़ेगा। ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।

2024-07-09 13:12:00

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan