Bihar Board 12th Result : पिछली बार बिहार बोर्ड रिजल्ट इंटर आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों संकाय में टॉपर थीं लड़कियां

Bihar Board 12th Result : पिछली बार बिहार बोर्ड रिजल्ट इंटर आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों संकाय में टॉपर थीं लड़कियां

Bihar Board 12th Result 2024 : बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 कुछ देर में घोषित होने वाला है। छात्रों को अपने रिजल्ट के लिए बेसब्री से इंतजार है जो बहुत ही जल्द खत्म होने वाला है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BESB) के अध्यक्ष आनंद किशोर की ओर से जारी सूचना में कहा गया कि समति द्वारा 23 मार्च 2024 को दोपहर 01:30 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2024 का परीक्षाफल जारी किया जाएगा। बिहार बोर्ड इंटर वार्षिक परीक्षा 2024 में भाग लेने वाले अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। साथ ही यहां लाइव हिन्दुस्तान डॉट कॉम पर दिए जाने वाले डायरेक्ट लिंक पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। आइए जानते हैं पिछले साल इंटर रिजल्ट के टॉपर्स के बारे में- तीनों संकाय में टॉपर रही थीं लड़कियां:बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 में तीन संकाय, 12वीं आर्ट्स, 12वीं साइंस और 12वीं कॉमर्स में लड़कियों ने ही टॉप किया था। पिछले साल के कुल सफलता प्रतिशित की बात करें तो इंटर में करीब 83 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की थी। जो कि 2022 के रिजल्ट से करीब 3 फीसदी अधिक था। लेकिन पिछले बार के रिजल्ट की सबसे खास बात यह थी कि तीनों संकाय में बेटियों ने टॉप किया था। बिहार बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में आयुषि नंदन ने 474/500 अंक यानी 94.8 फीसदी के साथ टॉप किया था। इंटर साइंस में दूसरे स्थान पर लड़का हिमांशु था। तो 472 अंक हासिल किया था। बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2023 में छात्रा मोहद्देसा ने 95 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया था। इस स्ट्रीम से कुमार प्रज्ञा ने 94 फीसदी अंक हासिल दूसरे स्थान पर रही थीं। इसी प्रकार बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स में सौम्या शर्मा ने टॉप किया था। 12वीं कॉमर्स में दूसरे स्थान पर रजनीश कुमार पाठक रहे थे।बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट की LIVE अपडेट यहां देखिएअब देखना यह होगा कि क्या इस साल भी बेटियां टॉपर्स लिस्ट में अपना परचम लहराएंगी या लड़के आगे आने में सफल होंगे।बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट यहां चेक कर सकेंगेबिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट आज बिहार बोर्ड के मुख्य भवन, सभागार में जारी किया जाएगा। यह सभागार सिन्हा लाइब्रेरी रोड, पटना में स्थिति बोर्ड ऑफिस में बना है।  आपको बता दें कि बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी 2024 से 12 फरवरी 2024 तक प्रदेशभर के परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थीं। बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में इस साल करीब 13 लाख छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। 

2024-03-23 11:34:20

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan