Bihar Board 12th Result : 3 साल से लगातार बढ़ रहा बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट का प्रतिशत, इस बार ज्यादा पास होंगे छात्र?

Bihar Board 12th Result : 3 साल से लगातार बढ़ रहा बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट का प्रतिशत, इस बार ज्यादा पास होंगे छात्र?

Bihar Board 12th Result 2024 : बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक बहुत ही जल्द एक्टिव होने वाला है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्षक आनंद किशोर ने बताया कि बीएसईबी बिहार बोर्ड कक्षा 12 रिजल्ट आज, दोपहर 01:30 बजे घोषित किया जाएगा। बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स, 12वीं साइंस और 12वीं कॉमर्स के नतीजे एक साथ जारी किए जा रहे हैं। बिहार बोर्ड इंटर के तीनों संकायों के रिजल्ट का लिंक समिति की ऑफिशियल वेबसाइटों पर एक्टिव होगा। इसके अलावा छात्र यहां हिन्दुस्तान पर भी कुछ पलों में दिए जाने वाले डायरेक्ट लिंक पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। लेकिन बिहार बोर्ड 12वीं 2024 में यह जानना भी जरूरी है कि क्या लगातार चौथी बार भी बिहार बोर्ड इंटर छात्रों का सफलता प्रतिशत बढ़ेगा या स्थिर रहेगा।आपको बता दें कि बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट पिछले तीन सालों से लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि इस बार भी 12वीं के छात्रों का सफलता प्रतिशत पिछले सालों से बेहतर रह सकता है। हालांकि पिछले साल बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 83.7 फीसदी रहा तो कि बिहार बोर्ड के इतिहास में सबसे अधिक था। बिहार बोर्ड रिजल्ट का बढ़ता ग्राफ या सक्सेस रेट यहां दिए जा रहे रिजल्ट प्रतिशत से समझ सकते हैं:बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 की LIVE अपडेट यहां देखिएबिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट प्रतिशत:2023 - 83.70 फीसदी2022 - 80.15 फीसदी2021 - 78.04 फीसदी2020 - 80.44 फीसदी2019 - 79.76 फीसदीबिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक:- रिजल्ट जारी होने के बाद यहां दिए जाने वाले डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।- अपना रोल नंबर या रोल कोड दर्ज करें।- सिक्योरिटी कोर्ड (यदि जरूरी हो तो) भरें।- सब्मिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट कम्प्यूटर स्क्रीन पर होगा।- भविष्य की जरूरी के लिए बिहार बोर्ड 12वीं के छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

2024-03-23 12:48:41

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan