Bihar 10th Board 2024: टॉप 5 में इन 10 छात्रों ने बनाई जगह, जानें नाम और मार्क्स

Bihar 10th Board 2024: टॉप 5 में इन 10 छात्रों ने बनाई जगह, जानें नाम और मार्क्स

Bihar Board 10th Result 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने मैट्रिक (कक्षा 10वीं) बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 की घोषणा बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। बिहार मैट्रिक रिजल्ट चेक करने के लिए 2 आधिकारिक वेबसाइट bsebmatric.org और results.biharboardonline.com हैं।  यहां छात्र अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस साल कक्षा 10वीं में 82.91% छात्रों ने परीक्षा पास की है। वहीं राज्य में शिवांकर कुमार 489 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहे, दूसरे स्थान पर आदर्श कुमार 488 अंकों के साथ और तीसरे स्थान पर आदित्य कुमार, सुमन कुमार पूर्वे,  पलक कुमारी, साजिया प्रवीण 486 अंकों के साथ रहे हैं।आपको बता दें,  इस साल टॉप 10 की लिस्ट में कुल 51 छात्र शामिल हैं। दस छात्र पहले 5 स्थानों पर हैं, और 41 छात्र 6 से 10 रैंक के बीच हैं। बता दें, पिछले साल टॉप 10 की लिस्ट में 90 छात्र शामिल थे।- BSEB- 10वीं में पहले स्थान पर रहे शिवांकर कुमार, देखें टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हुए इन 51 छात्रों के नामयहां देखें टॉप 5 में शामिल छात्रों के नाम और मार्क्स1 शिवांकर कुमार - 500 में से 489 मार्क्स2 आदर्श कुमार - 500 में से 488  मार्क्स3 आदित्य कुमार- 500 में से 486  मार्क्स3 सुमन कुमार पूर्वे- 500 में से 486  मार्क्स3  पलक कुमारी-  500 में से 486  मार्क्स3 साजिया प्रवीण-  500 में से 486  मार्क्स4 अजीत कुमार -  500 में से 485  मार्क्स4 राहुल कुमार-  500 में से 485  मार्क्स  5 हरे राम कुमार- 500 में से  484  मार्क्स5 सेजल कुमारी-  500 में से 484  मार्क्सजानें टॉपर्स  के स्कूलों के नामजिला स्कूल, पूर्णिया के शिवांकर कुमार ने 489 अंक और 97% अंक हासिल कर राज्य में टॉप किया है।  हाई स्कूल नॉर्थ समस्तीपुर के आदर्श कुमार दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर आदित्य कुमार,  सुमन कुमार पूर्वे, पलक कुमारी, साजिया प्रवीण हैं। जिनमे आदित्य कुमार के स्कूल नाम सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई है।

2024-03-31 21:04:36

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan