
AYUSH NEET UG Counselling 2024: एडमिशन के लिए शेड्यूल रिलीज, 28 August से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
Ayush NEET ug counselling schedule 2024 out: आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी (AACCC) ने AYUSH NEET UG 2024 के लिए काउंसलिंग शेड्यूल को रिलीज कर दिया है। योग्य और इच्छुक स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट aaccc. Gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आयुष नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया का आयोजन 3 राउंड में कराया जाएगा।आयुष नीट यूजी काउंसलिंग शेड्यूल-1. राउंड 1 रजिस्ट्रेशन तारीख- 28 अगस्त से 2 सितंबर तक2. वेब ऑप्शन एंट्री सुविधा- 29 अगस्त से 2 सितंबर, 2024 तक3. राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट- 5 सितंबर, 20244. अलॉटेड इंस्टीट्यूट में रिपोर्टिंग- 6 से 11 सितंबर, 20245. AACCC/NCIS M/NCH डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन- 12 से 13 सितंबर, 20246. राउंड 2 रजिस्ट्रेशन तारीख- 18 सितंबरआयुष नीट यूजी काउंसलिंग के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट-1. NEET UG 2024 एडमिट कार्ड2. कक्षा दसवीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट3. कक्षा बारहवीं मार्कशीट और सर्टिफिकेट4. वैलिड आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट)5. निवास प्रमाणपत्र6. कैटेगरी सर्टिफिकेट (अगर हो तो)7. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ8. NEET UG 2024 स्कोरकार्डआयुष NEET UG काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें-1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाना होगा।2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए लिंक “AYUSH NEET UG Counselling 2024” पर क्लिक करना होगा।3. इसके बा आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।4. इसके बाद आपको अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा और रजिस्ट्रेशन फॉर्म आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।5. इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म को ध्यान से भरना होगा और मांगे गए जरूरी डॉक्युमेंट डॉक्यूमेंट को अपलोड करना होगा।6. इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म की फीस भरकर सबमिट करना होगा।7. इसके बाद आपको कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लेना है और एप्लीकेशन फॉर्म का भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लीजिए।जनरल कैटेगरी के स्टूडेंट्स को काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की 1000 रुपये फीस जमा करनी होगी और एससी और एसटी कैंडिडेट को 500 रुपये फीस देनी होगी। आयुष NEET UG काउंसलिंग प्रक्रिया के जरिए स्टूडेंट्स इंडियन यूनिवर्सिटी के आयुर्वेद, योग, नेचरोपैथी, होम्योपैथी, युनानी और सिद्धा ग्रेजुएट प्रोग्रामों में एडमिशन ले सकते हैं।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan