APSC CCE 2024: असम पुलिस सर्विस कमिशन के एडमिट कार्ड रिलीज, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

APSC CCE 2024: असम पुलिस सर्विस कमिशन के एडमिट कार्ड रिलीज, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

अगर आप ने असम पुलिस सर्विस कमिशन का एप्लीकेशन फॉर्म भरा हुआ है, और आप एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है, क्योंकि एडमिट कार्ड रिलीज कर दिए गए हैं। असम सर्विस पुलिस कमिश्नन ने संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट apsc.nic.in पर जाना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तारीख डालनी होगी। ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार APSC CCE की मुख्य परीक्षा 26 से 28 जुलाई तक होगी। परीक्षा दो शिफ्ट में करायी जाएगी। पेपर 1 और पेपर 2 ,26 जुलाई को होगा। पेपर 3 और पेपर 4, 27 जुलाई को होगा। पेपर 5 और पेपर 6, 28 जुलाई को होगा। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते हैं- 1.    उम्मीदवार को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट apsc.nic.in पर जाना होगा।2.    अब आप को एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।3.    अब आप को एप्लीकेशन नंबर और जन्म तारीख डालकर लॉग इन करना होगा।4.    अब आप की स्क्रीन पर एडमिट कार्ड आ जाएगा।5.    अब आप अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए।6.    परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।आपको बता दें कि परीक्षा के दिन आपको परीक्षा सेंटर्स पर बिना एडमिट कार्ड के एंट्री नहीं दी जाएगी। इसके अलावा आपको अपने एडमिट कार्ड के साथ वैलिड फोटो आईडी जैसे कि पैन कार्ड, वोटर आईडी या आधार कार्ड ले जाना होगा। उम्मीदवार अपन एडमिट कार्ड पर लिखी इन जानकारियों को जरूर चेक करें- 1.    उम्मीदवार का नाम 2.    परीक्षा सेंटर का पता 3.    जन्म तारीख 4.    रजिस्ट्रेशन नंबर 5.    परीक्षा दिन के लिए गाइडलाइंस 6.    कैटेगरी 7.    फोटोग्राफ8.    परीक्षा का दिन और समय 9.    सिग्नेचर APSC CCE 2024 की सिलेक्शन प्रक्रिया-प्रारंभिक परीक्षा- इस परीक्षा में उम्मीदवार से दो पेपर लिए गए थे, जिसमें एक पेपर ऑब्जेक्टिव और दूसरा पेपर सब्जेक्टिव था। यह पेपर कुल 200 अंकों था। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं थी।मुख्य परीक्षा- यह परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से की जाएगी। इस परीक्षा में उम्मीदवारों को कुल छह पेपर देने होंगे। यह पेपर कुल 1500 अंकों का होगा।इंटरव्यू- यह इस परीक्षा का आखिरी चरण होगा। जहां उम्मीदवारों को इंटरव्यू देना होगा। इंटरव्यू राउंड कुल 180 अंकों का होगा। इस परीक्षा के जरिए कमिश्न 235 पदों पर नियुक्ति करेगा। पिछले बार, APSC CCE 2022 में 913 पदों पर भर्ती की गई थी। इस लिंक पर क्लिक कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कीजिए।

2024-07-08 16:10:59

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Learningcity. Publisher: livehindustan